UPTET 2026: यूपी में 4 साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा

UP TET 2026: चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी कर दिया गया है, जिससे राज्य में शिक्षण क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को यूपी सरकार ने नई उम्मीदें दी हैं। इस परीक्षा के जरिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक के रिक्त पदों को भरा जायेगा।उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूर पूरा करें। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। link

UPTET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसके जरिये कक्षा 1 से 8 तक के लिए योग्य शिक्षकों का चयन होना है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी, जिसमें पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों है। योग्य और पात्र उम्मीदवार चाहें तो दोनों परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

महत्पूर्ण लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top