शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर चयन : अपडेट ई-पोर्टल लाइव, शिक्षा सेवा चयन आयोग अधियाचन के लिए तैयार

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयगाराज।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयगाराज।

अवधेश पाण्डेय, जागरण, प्रयागराज। शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों का अधियाचन लेने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल पोर्टल अपडेट हो गया है। विभागों, शिक्षा सेवा चयन आयोग, कार्मिक विभाग की मंजूरी के बाद एनआइसी ने इसे लाइव कर दिया है। अब संबंधित विभाग अपने विद्यालयों के शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन आनलाइन भेज सकेंगे।

नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर आवेदन लिया जाएगा

अधियाचन मिलने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर आवेदन लेगा। इसी के अनुरूप परीक्षा तिथियां घोषित कर आयोजन कराएगा। वर्तमान में एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23,213 एवं महाविद्यालयों में एक हजार से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन शिक्षा निदेशालय को मिल चुका है।

पूर्व में लाइव पोर्टल में विसंगति

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल पूर्व में लाइव किया गया था, लेकिन इसमें विसंगति होने के कारण अधियाचन भेजा जाना संभव नहीं हुआ। ऐसे में संबंधित सभी विभागों (जिन शिक्षण संस्थानों में भर्तियां होनी हैं) एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग ने समन्वय बनाकर परीक्षण किया और विसंगतियों से एनआइसी को अवगत कराया।

एनआइसी ने अपडेट पोर्टल लाइव किया 

एनआइसी ने इसे अपडेट कर परीक्षण के लिए संबंधित विभागों एवं आयोग को भेजा। पुन: परीक्षण के बाद उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से यूजर एक्सप्टेड टेस्टिंग (यूएटी) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके पश्चात शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार की ओर से भी हस्ताक्षर किए जाने के बाद एनआइसी ने अपडेट पोर्टल लाइव कर दिया।

चयन प्रक्रिया शुरू होगी 

इस तरह माध्यमिक विद्यालयों में अब प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, पीजीटी के 2705, टीजीटी के 16,114 तथा संबद्ध प्राइमरी के 1889 सहायक अध्यापकों के मिल चुके अधियाचनों का परीक्षण कर निदेशालय शिक्षा आयोग को जल्द भेजेगा। इसी तरह महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्राचार्यों के 1000 का अधियाचन मिलने पर आयोग चयन प्रक्रिया शुरू करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top